{"_id":"1ce0c38288125744fdb4247a54cede9a","slug":"villager-s-protest-against-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 19 Mar 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पंद्रह दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे छन्न अरोड़ियों के लोगों ने वीरवार को जमकर प्रदर्शन किया। गांव की महिलांए और बच्चे सड़क पर खाली बर्तन लेकर उतरे और विभाग को अपनी समस्या बताने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी देते कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या को समाधान नही किया गया तो ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध कर देंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए छन्न अरोड़िया के नायब सरपंच के आर रैना ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा इलाके के तीन हजार से अधिक लोग पिछले पंद्रह दिनों से पीने के पानी को तरस गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियें को बार बार बताया गया है कि इलाके में सप्लाई टयूबवेल की मोटर जल चुकी है लेकिन कार्रवाई नही की गई। हालत यह है कि हैंडपंप और तालाबों से भी ग्रामीणों को पानी नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किशनपुर में स्थित टयूबवेल की मोटर पंद्रह दिन पहले जल चुकी है। जिसके कारण भगवाल, खत्रयाल, बल्लन बाला, बल्लन पाईं, खिल्लो चक्क, किशनपुर और छन्न अरोड़ियां के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि नहर में भी पानी नही है जिससे मवेशियों के लिए भी पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। यदि उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज करते हुए हाईवे को जाम करने को मजबूर हो जांएगें।
प्रदर्शनकारियो में पंच भोला नाथ, पंच पिंकी देवी, सुदेश कुमारी, बिशनो देवी, राधा रानी, सुमित्रा देवी, राज कुमार, प्रभु दयाल, रावन कुमार, सूरज प्रकाश, परमानंद आदि शामिल रहे।