फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Viksit bharat sankalp yatra

सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई न रहे वंचित: आलोक

विज्ञापन
Viksit bharat sankalp yatra
प्रमुख सचिव शिक्षा ने पंचायत गुड़वाल-ए में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक कुमार ने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विजयपुर ब्लॉक की पंचायत गुड़वाल-ए का दौरा किया। इसमें उपायुक्त अभिषेक शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू अशोक कुमार शर्मा, एडीडीसी राजिंदर सिंह और पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आईईसी वैन ने प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया। धरती कहे पुकार के थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसके अतिरिक्त मेरी कहानी मेरी जुबानी खंड में लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। प्रमुख सचिव शिक्षा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आईईसी वैन के माध्यम से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं की जानकारी पहुंचना है। यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी सरकारी योजनाओं के से अनभिज्ञ न रहे। उन्होंने सभी को संकल्प यात्रा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकारी स्कूल के छात्रों द्वारा प्रदर्शित सांस्कृतिक कौशल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed