{"_id":"662456e2280c958bfc05dbb4","slug":"vikas-bharat-ambassador-meet-jammu-news-c-10-jam1008-344553-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनाव विकास के पक्ष \nमें ठोस जीत दिलाएगा: पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम चुनाव विकास के पक्ष में ठोस जीत दिलाएगा: पुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कहा- जीत के बाद हम विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे
-श्रीनगर में विकसित भारत एंबेसडर के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे केंद्रीय मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भाजपा को उम्मीद है कि पूरे देश में 2024 का चुनाव विकास के लिए ठोस जीत लाएगा, ताकि हम चुनाव के बाद विकसित भारत की प्राप्ति के महत्वपूर्ण अध्याय पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में बेहतरी के लिए बदलाव हो रहा है। जल्द ही यह और भी तेज गति से होगा। वह शनिवार को यहां विकसित भारत एंबेसेडर के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
हरदीप पुरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज श्रीनगर में जो ये कार्यक्रम हुआ है, उसका विशेष महत्व है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे युवा, हमारी बहनें इसमें हमारे साथ जुड़ेंगी और ये लोग भारत को विकसित भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पुरी ने कहा, हाल ही में, हमने अपनी पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें हमने उल्लेख किया है कि हम पीएम स्वनिधि योजना को छोटे शहरों में भी लाएंगे। आयुष्मान भारत एक अनूठी योजना है। लगभग 52 करोड़ परिवार इसके लाभार्थी हैं। पीएम ने कहा है कि अब इस योजना से 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को फायदा होगा चाहे उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमने अपने मंत्रालय (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय) के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की। हमने गैस कनेक्शन 14 करोड़ से बढ़ाकर 32 करोड़ कर दिया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए, हमने कोविड के दौरान 3 सिलेंडर मुफ्त प्रदान किए
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, देश चुनावी मोड में है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर कोई उम्मीदवार क्यों नहीं खड़ा किया, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बदलाव रातों रात नहीं होता। उन्होंने कहा, कश्मीर में स्थिति में बदलाव और सुधार देखें। बाकी राजनीतिक प्रक्रियाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मैं बहुत खुश हूं, मैं पिछले कई वर्षों से इस स्थिति को देख रहा हूं, मैं आपको आश्वासित कर सकता हूं कि जम्मू-कश्मीर में बेहतरी के लिए बदलाव हो रहा है और यह जल्द ही और भी तेज गति से होगा। कश्मीर में जो भी बदलाव हुआ है वह महज एक शुरुआत है। उन्होंने कहा, थोड़ा समय दो। पुरी ने कहा, भाजपा के घोषणापत्र में पहले 100 दिनों की योजना है। चुनाव नतीजों का इंतजार करें, बुनियादी ढांचा विकास, कनेक्टिविटी, शहरी विकास और सभी योजनाएं जारी रहेंगी और उनकी संख्या बढ़ेगी।
-- -- -- -- --
कोई कुछ कहता है इसकी क्या प्रासंगिकता है
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य दलों के बयान के बारे में एक सवाल के जवाब में, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं यहां विकसित भारत के बारे में बात करने के लिए आया हूं। कोई कुछ कहता है, इसकी क्या प्रासंगिकता है?
-- -- -- -- -- --
अभी हमने मैदान नहीं छोड़ा है
भाजपा द्वारा कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के बारे में.उनसे दोबारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमने कोई मैदान नहीं छोड़ा है।