फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vijaypur news, accident

Jammu News: वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
vijaypur news, accident
विजयपुर। वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को करनजीत सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह निवासी करालियां रामगढ़ रोड पर मजदूरी कर पैदल घर जा रहा था। वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद घायल करनजीत सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल एम्स विजयपुर पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि विजयपुर में मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed