फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vijay merchant trophy

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : कर्नाटक के खिलाफ ड्रा मैच में चमके जेएंडके के जैद

विज्ञापन
vijay merchant trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली बल्लेबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद जैद ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले में अहम भूमिका निभाई। सीपी ग्राउंड मुलापाडु विजयवाड़ा में हुए मुकाबले में मोहम्मद जैद ने पहली पारी में 37 रन के साथ तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में वह दो रन से शतक से चूक गए।
जेएंडके पहली पारी में 148 रन पर ढेर हो गई। जैद ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि अरुण कुमार ने 28 और राहिल यूनिस ने 27 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए वैभव और तल्हा शरीफ ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 263/8 पर घोषित की, जिसमें अनिकेश रेड्डी ने 93, अनिवे द्रविड़ ने 78 और और तल्हा शरीफ ने 39 रनों का योगदान दिया। जेएंडके के लिए मोहम्मद जैद ने तीन विकेट लिए, जबकि सक्षम चरक, जीवेश गुप्ता और अरुण कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में जैद के शानदार 98 रनों की बदौलत जेएंडके ने 83.5 ओवर में 261 रन बनाए। उन्होंने 122 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए, जबकि मोहम्मद शिफान ने 68 और अर्जुन शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक के लिए मिलन धामी ने 3 विकेट लिए, जबकि वैभव, ध्यान और तेजस ने एक-एक विकेट लिया। आखिरी सत्र में 22 ओवर में 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक 8 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। इस तरह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। तल्हा शरीफ ने 40, अन्वय द्रविड़ ने 30 और अनिकेश रेड्डी ने 25 रनों का योगदान दिया। जेएंडके की ओर से जीवेश गुप्ता ने तीन और मनित्व्य ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed