{"_id":"655682bf27f839bb8d06f414","slug":"vigilance-rotary-accident-one-died-jammu-news-c-10-jmu1037-244237-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पैराफिट से टकराई बाइक, महिला को भी चपेट में लिया, बीएसएफ कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पैराफिट से टकराई बाइक, महिला को भी चपेट में लिया, बीएसएफ कर्मी की मौत
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल: स्रोत सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छुट्टी पर आए बीएसएफ कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा विजिलेंस रोटरी के पास हुआ। पैराफिट से टकरा कर बाइक सवार ने महिला को भी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, जानीपुर में घर में पेंटिंग का काम कर रहा पेंटर अचानक सीढ़ियों से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार घरोटा का रहने वाला संदीप कुमार बीएसएफ में तैनात था। वीरवार दोपहर वह बाइक पर किसी काम से जा रहा था। इसी बीच विजिलेंस रोटरी के पास पैराफिट से टकरा गया। संतुलन खोने के बाद उसने पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया। महिला की पहचान राज कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को जीएमसी में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच में संदीप को मृत घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल राज कुमारी का इलाज चल रहा है। फिलहाल बस स्टैंड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद घरोटा में मातम का माहौल है। चीख-पुखार के बीच परिवार का बुरा हाल है। उधर, जानीपुर में एक घर में काम कर रहे पेंटर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला राजू घर में काम कर रहा था। वह सीढ़ियों पर चढ़़ा हुआ था। दीवार पर पेंट करते समय उसका पैर फिसल गया और करीब 15 फुट नीचे फर्श पर जा गिरा। इससे सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया। वहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।