फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vigilance raid properties of former PRO of Dy CM tara chand

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री के PRO के आवासों पर छापे

Sat, 19 Sep 2015 10:29 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raid properties of former PRO of Dy CM tara chand

पूर्व मुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ केवल कृष्ण शर्मा के आवासों पर विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। बोहड़ी, खौड़ और अखनूर स्थिति मकानों में हुई छापामारी में विजिलेंस को भारी संपत्ति बरामद हुई है।

विज्ञापन


तीनों स्थानों पर सुबह से देर शाम तक कार्यवाही चली। विजिलेंस टीम अपने साथ मजिस्ट्रेट लेकर पहुंची थी और सारी कार्यवाही उनकी देखरेख में हुई। विजिलेंस एसएसपी आरके चलोत्रा के अनुसार तीनों स्थानों पर देर शाम तक कार्यवाही चली है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीमें पूरा आंकलन कर रही हैं। उसके बाद ही बरामद संपत्ति के बारे में कुछ बताया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वन विभाग में तैनात केवल कृष्ण के खिलाफ उपमुख्यमंत्री के पीआरओ में रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। विजिलेंस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अदालत में याचिका भी दायर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने सुबह दस बजे बोहड़ी (तालाब तिल्लो), खौड़ और अखनूर में एक साथ दबिश दी। बोहड़ी निवास पर दो मजिस्ट्रेट भी विजिलेंस टीम के साथ थे।

सुबह से देर शाम तक चलती रही जांच

Vigilance raid properties of former PRO of Dy CM tara chand

सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई जांच शाम तक चली। इस दौरान विजिलेंस टीम ने घर का कोना कोना छान मारा। टीम ने घर से भारी मात्रा में नकदी, जेवर, कीमती घड़ियां, मोबाइल व अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे।

बताया जाता है कि छापामारी के पहले विजिलेंस टीम ने केवल कृष्ण के बैंक खातों की भी गहन जांच की थी। घर के पास ही विजिलेंस को स्कार्पियो, सफारी व अन्य कारें मिलीं। जिसके कागजात भी विजिलेंस ने जब्त किए हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर संपत्ति केवल की पत्नी और बेटे के नाम पर है। कुछ कारें अन्य लोगों के नाम पर मिली हैं, जिसकी विजिलेंस पहले से जांच कर रही थी।

खौड़ के गांव समोआ चपरयाल (मिल्ले दी खुई) स्थित मकान में केवल कृष्ण के माता पिता रहते हैं। यहां डीएसपी वीरेंद्र भट के नेतृत्व में विजिलेंस ने दबिश दी। छापे के दौरान केवल कृष्ण वहीं मौजूद थे। इसके अलावा अखनूर से दस किलोमीटर दूर माइग्रेंट कैंप में पांच मरले का प्लाट है, जिसमें कमरे बने हुए हैं। यहां केवल का नौकर रहता है। इन दोनों स्थानों पर भी विजिलेंस टीम ने गहन जांच की।

नोटों से भरा बैग किसका था?

Vigilance raid properties of former PRO of Dy CM tara chand

बोहड़ी स्थित निवास पर जब विजिलेंस ने सुबह लगभग दस बजे छापा मारा तो एक घंटे तक घर में मौजूद केवल कृष्ण के बेटे और पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद विजिलेंस टीम ने फोन पर केवल कृष्ण से संपर्क किया।

उनके कहने पर घर का दरवाजा खुला और विजिलेंस ने जांच शुरू की। बताया जाता है कि जब घर का दरवाजा बंद था तो पिछले हिस्से में एक नोटों से भरा बैग गिरा मिला। इसमें लाखों रुपये थे। जिसे विजिलेंस टीम ने जब्त कर लिया है।

लेकिन मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। जबकि केवल कृष्ण से संपर्क नहीं हो पाया। आवास के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिससे विजिलेंस की हर गतिविधि को देखने के अलावा रिकार्ड किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed