फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vice president visit, jam

Jammu News: पांच मिनट में महामहिम पहुंचे विवि, 15 मिनट रूट बंद, एक घंटे तक लंबा जाम

विज्ञापन
vice president visit, jam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वीरवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। दौरे को लेकर सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े रहे। वहीं, यातायात व्यवस्था की वजह से हजारों लोगों को तेज धूप में परेशान होना पड़ा।

दरअसल, उपराष्ट्रपति को तकनीकी एयरपोर्ट से विवि तक पहुंचना था। इसके लिए यातायात पुलिस ने 15 मिनट के लिए कई रूट बंद कर दिए और उपराष्ट्रपति मात्र 5 मिनट में कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए। दूसरी ओर, धूप में सड़क पर खड़े वाहन चालक पसीने से तरबदर हो गए। सतवारी चौक पर सांबा-कठुआ और आरएस पुरा का यातायात, सतवारी-तकनीकी एयरपोर्ट रोड, मेन स्टॉप, लास्ट मोड़, ग्रीन बेल्ट पार्क के रूट को बिक्रम चौक की तरफ बंद किया गया। महामहिम के वापस जाने तक उक्त जगहों पर लंबा जाम लगा गया, जिसे सुचारू करने में एक घंटा लग गया। हालांकि, यातायात पुलिस ने दावा किया था कि सिर्फ उसी वक्त रोड बंद होगी, जब उपराष्ट्रपति की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed