फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vice chancellor trophy

Jammu News: वाइस चांसलर ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जेयू, कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना को 3 विकेट से हराया

विज्ञापन
vice chancellor trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय कर्मचारी क्रिकेट (पुरुष) टीम नागपुर में चल रहे ऑल इंडिया वाइस चासंलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम) 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। वीरवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में जम्मू विश्वविद्यालय ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) लुधियाना को 3 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएयू लुधियाना निर्धारित 20 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। रूपिंदर ने 23 गेंदों में 36 रन, कैलाश ने 18 गेंदों में 32 रन और सिमर ने 31 गेंदों में 28 रन बनाए। जम्मू विश्वविद्यालय के लिए राज कुमार बख्शी और बलवंत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि करण और राजेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू विश्वविद्यालय ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन

निरंजन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं, अमन ने नाबाद 25, बलवंत ने नाबाद 20 और राज कुमार बख्शी ने 14 रन बनाए। पीएयू लुधियाना के लिए गुरी सोही और देव चंदोलिया ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विनोद, कैलाश और बरिंदर ने एक-एक विकेट लिया। राज कुमार बख्शी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने टीम और अधिकारियों को बधाई दी और आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। जम्मू विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण कर्मचारी संघ ने जीत के लिए टीम को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed