फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   veterans day

पूर्व सैनिक युवाओं के लिए आदर्श, निस्वार्थ सेवा से राष्ट्र का कर रहे मार्गदर्शन : एलजी

विज्ञापन
veterans day
राजोरी में बलिदानियों के शाैर्य को नमन करने के साथ 10वां पूर्व सैनिक दिवस समारोह संपन्न
विज्ञापन

- वॉल ऑफ फेम का किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों के लिए पुलिस हेल्पलाइन सेवा शुरू की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। जिले में 10वां पूर्व सैनिक दिवस समारोह बुधवार को बलिदानियों के शाैर्य को नमन करने के साथ संपन्न हुआ। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। एलजी ने कहा कि पूर्व सैनिक युवाओं के लिए आदर्श हैं और चरित्र, शाश्वत मूल्यों व निस्वार्थ सेवा के साथ राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वे रोजमर्रा की जिंदगी में उदाहरण पेश कर रहे हैं। राष्ट्र की रक्षा से लेकर समाज की सेवा तक हमारे सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक भारत के भविष्य को आकार देना जारी रखे हुए हैं। राजोरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने पूर्व सैनिकों और बहादुर सैन्य कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमेशा दूसरों की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा से ऊपर रखा। उन्होंने कहा, हमारे सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक जीवंत इतिहास के प्रतीक हैं और उनके बलिदानों ने न केवल हमारी स्वतंत्रता की रक्षा की है बल्कि हमारे महान राष्ट्र के भविष्य को भी आकार दिया है। उपराज्यपाल ने वॉल ऑफ फेम का उद्घाटन किया और पूर्व सैनिकों के लिए एक समर्पित पुलिस हेल्पलाइन सेवा शुरू की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प को दोहराया।
उपराज्यपाल ने भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने द्वितीय लेफ्टिनेंट राम रघुबा राणे, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, नायक जदुनाथ सिंह, राजोरी के वीर बलिदानियों को भी नमन किया। विशाल पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मोटरयुक्त व्हीलचेयर, स्कूटी और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

--------
छात्रों ने गाया राष्ट्रगान, कैडेट्स ने किया मार्च पास्ट
कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रगान से की। ध्रुव मोटरसाइकिल रैली का आगमन हुआ। इसके साथ शाश्वत मशाल थी जो एकता, भाईचारे और वर्दी से परे सेवा की स्थायी भावना का प्रतीक है। लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रैली को एलजी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के बलिदान और प्रतिबद्धता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके कल्याण और पुनर्वास के प्रति अटूट संस्थागत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके बाद एनसीसी कैडेट, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों और पूर्व सैनिकों की टुकड़ियाें ने मार्च पास्ट किया। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर के जवानों ने बैंड का प्रदर्शन किया। उपराज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को स्मृति चिह्नि भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed