फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicles will now be able to run for 25 years in Jammu and Kashmir, relief to five lakh vehicle owners older than 15 years

जम्मू-कश्मीर में अब 25 साल तक दौड़ सकेंगे वाहन, 15 साल से पुराने पांच लाख वाहन मालिकों को राहत

Thu, 03 Dec 2020 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Dec 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will now be able to run for 25 years in Jammu and Kashmir, relief to five lakh vehicle owners older than 15 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रदेश में पांच लाख के करीब निजी और व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने वाहनों की परिचालन उम्र 15 से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी है। 15 वर्ष से पुराने वाहनों के मालिक पांच अगस्त 2019 से पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करा पा रहे थे।

विज्ञापन


अब इन लाखाें वाहनों का नए सिरे से पंजीकरण होगा। अधिकतम 25 वर्ष तक वाहन सड़क पर दौड़ सकेंगे, हालांकि इन वाहनों को एक साल में दो बार फिटनेस जांच करवानी होगी। इन वाहनों को कड़े नियमों का पालन करना होगा, जिसमें हर छह- छह माह में फिटनेस टेस्ट और प्रदूषण विभाग से प्रमाण पत्र लेने की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन


जम्मू -कश्मीर में 15 वर्ष से ज्यादा पुराने पांच लाख से अधिक वाहन हैं। इनमें से तीन लाख के करीब नॉन-कामर्शियल वाहन हैं। आदेश के अनुसार कामर्शियल वाहनों की आयु 25 वर्ष तक होगी, जिसमें छह-छह माह के बाद वाहन की फिटनेस जांच की जाएगी। नॉन- कामर्शियल वाहनों का 25 वर्ष की आयु तक हर पांच साल में फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों की ओर से सुझाव मिलने पर सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस फैसले से काफी लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय से आम लोगों के साथ ट्रांसपोर्टर इसकी मांग कर रहे थे।- प्रदीप कुमार, परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर

फैसला सराहनीय है। हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस फैसले से हजारों लोगों का रोजगार खत्म होने से बचेगा। पांच अगस्त 2019 से 15 वर्ष पुराने वाहनों का पंजीकरण नहीं हो रहा था। - सुरेंद्र मोहन भाटिया, अध्यक्ष जेएंडके मोटर्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed