फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehicle will not go to Srinagar after 3 pm

आप श्रीनगर जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें!

Sun, 11 Jan 2015 01:23 AM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
vehicle will not go to Srinagar after 3 pm

अब दोपहर तीन बजे के बाद उधमपुर से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना नहीं हो सकेंगे। मौसम के बदले मिजाज के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के क्रम में प्रशासन ने 13 जनवरी से नए नियम जारी किए हैं। सभी तरह के वाहनों को सुबह छह से दोपहर एक बजे तक नगरोटा से आगे जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


इन वाहनों को हर हाल में तीन बजे उधमपुर पार करना होगा। एलएमवी या पीएसवी को किसी भी हालत में दोपहर तीन बजे के बाद उधमपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। लोड कैरियर और ट्रकों की नगरोटा से आवाजाही सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन


इन वाहनों को भी हर हाल में दोपहर एक बजे उधमपुर पार करना होगा। ट्रेलर या मल्टी एक्सल गाड़ियों (14 चक्का से ज्यादा और 25 टन से ज्यादा भार) को अगले आदेश तक नेशनल हाईवे-1 ए पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे तक हर हाल में जवाहर टनल क्रास करनी होगी

vehicle will not go to Srinagar after 3 pm

इसी तरह, श्रीनगर से जम्मू आने वाले एलएमवी या पीएसवी वाहन लेवडोरा (काजीगुंड) से सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक रवाना हो सकेंगे। इनको दोपहर तीन बजे तक हर हाल में जवाहर टनल क्रास करनी होगी।

लोड कैरियर या ट्रकों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक लेवडोरा से आगे बढ़ने की अनुमति होगी। इनको भी दोपहर तीन बजे तक जवाहर टनल पार करना होगा।

ट्रेलर या मल्टी एक्सल वाहन (14 चक्का से ज्यादा) को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक विभाग के अनुसार इस दौरान यदि भारी बर्फबारी होती है, तो नियमों में फिर बदलाव संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed