फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicle of election workers falls into ditch in Reasi two including security personnel died

Reasi: चुनाव कर्मियों का वाहन खाई में गिरा, सुरक्षाकर्मी सहित दो की मौत, जोनल मजिस्ट्रेट को आईं हल्की चोटें

Tue, 24 Sep 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रियासी
संवाद न्यूज एजेंसी, रियासी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Sep 2024 10:55 PM IST
सार

हादसा टुकसन के पास हुआ। यहां एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट अजय कुमार वाहन के बाहर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
Vehicle of election workers falls into ditch in Reasi two including security personnel died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी ड्यूटी के लिए तहसील मुख्यालय माहौर से गुलाबगढ़ की शाडोल जोन की तरफ जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक सुरक्षाकर्मी और वाहन के चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार जोनल मजिस्ट्रेट घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि टाटा सूमो का चालक (जेके11ए3907) माहौर से जोनल मजिस्ट्रेट अजय कुमार को लेकर निकला। वाहन में उनके साथ सुरक्षाकर्मी था। वह टुकसन के पास पहुंचे थे कि एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट अजय कुमार वाहन के बाहर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मुख्य मार्ग तक लाया गया। हालांकि तब तक सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान जावेद अहमद (वाहन चालक) निवासी खोड़ गुलाबगढ़, जबकि सुरक्षाकर्मी एजाज खान निवासी बुद्धल जिला राजोरी के रूप में हुई है। घायल अजय कुमार रियासी के सीला के रहने वाले हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि खाई में गिरने के बाद सूमो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed