{"_id":"6664ee11f954acaae40d65d7","slug":"vehicle-impound-samba-news-c-289-1-sjam1009-102767-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तस्करों से छुड़ाए 20 मवेशी, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तस्करों से छुड़ाए 20 मवेशी, वाहन जब्त
Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
पैदल तस्करी कर ले जाए जा रहे थे 18 मवेशी
मानसर में चेकिंग के दौरान गाड़ी में लदे मिले दो मवेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने पुलिस सब-डिवीजन सांबा के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल करते हुए 20 गोवंश को बचाया और वाहन जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना घगवाल पुलिस चौकी राजपुरा की पुलिस टीम ने प्रभारी पीपी राजपुरा के नेतृत्व में सुबह के समय गोवंश तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
राजपुरा के पास पैदल तस्करी करके ले जाए जा रहे 18 गोवंश को बचाया। बचाए गए सभी गोवंश को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि गोवंश तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस थाना घगवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मानसर में वाहन चेकिंग के दौरान (जेके19ए-1578) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान अंदर दो गोवंश लदे हुए पाए गए। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।