फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vegetable market

मंडी का टमाटर बाजार में पहुंचते ही लाल

विज्ञापन
vegetable market
जम्मू। टमाटर ने अपने साथ लोगों को भी लाल करना शुरू कर दिया है। मार्केट में सब्जी विक्रेताओं पर कोई निगरानी नहीं होने और रोजाना 70 फीसदी कम सप्लाई की वजह से टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। पहले सप्लाई कम है और दूसरी कसर विक्रेता निकाल रहे हैं। कभी 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी नरवाल में टमाटर 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन रिटेल में दुकानदार इसके 100 रुपये प्रति किलो वसूल रहे हैं। कहीं-कहीं पर 80 रुपये किलो भी जरूर बिक रहा है। दुकानदार कहते हैं कि वह मंडी से ही 80 रुपये किलो लेकर आ रहे हैं। जम्मू की नरवाल मंडी में रोजाना 15 से 18 ट्रक टमाटर की मांग रहती है। पिछले कुछ दिन से जम्मू में पांच से छह ट्रक टमाटर की आपूर्ति हो रही है। इसका असर दाम पर पड़ रहा है। कभी टमाटर मंडी में ही 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिकता था, लेकिन अब इसके दाम आसमान छू रहे हैं। अन्य सब्जियों के दाम भी मनमर्जी के वसूल जा रहे हैं। मटर रिटेल में 80 रुपये किलो, फुल गोभी 50 रुपये प्रति किलो, प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

मंडी में सप्लाई भी कम आ रही है। पहले रोज के 15 से 18 ट्रक टमाटर आता था, जो अब छह से आठ तक आ रहे हैं। बाकी मंडी में टमाटर 55 से 60 रुपये ही प्रति किलो बिक रहा है। रिटेल में इतना महंगा क्यों बिक रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश परिहार, पूर्व प्रधान, नरवाल फल-सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed