{"_id":"6200c037da0fcc5ba71e267a","slug":"valentine-week-expressed-love-by-giving-rose-flowers-a-group-of-youth-started-coming-to-the-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार, पार्कों में युवाओं की टोली आने लगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार, पार्कों में युवाओं की टोली आने लगी नजर
Mon, 07 Feb 2022 12:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:16 PM IST
सार
खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब 150 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में बाजार में मिल रहे हैं। वेलेंटाइन डे के लिए शहर की विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में विशेष तौर पर सामान्य से ज्यादा गुलाब की खेप मंगवाई गई है।
विज्ञापन
Valentines Day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलेंटाइन वीक सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन रोज डे के रूप में मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं को बयां किया। मंगलवार को प्रपोज डे होगा। वेलेंटाइन वीक के इस दिन को और खास बनाने के लिए युवाओं ने तैयारियां पूरी की है। रोज डे से शुरू हुआ यह सफर एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
प्रेम के लिए वैसे कोई भी दिन या सप्ताह या साल नहीं होता, लेकिन युवाओं के लिए फरवरी माह बेहद खास रहता है। रूठों को मनाने के सिलसिले से लेकर प्यार का इजहार करने के लिए युवा इसी माह इंतजार में रहते हैं। प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
इस खास दिन तमाम बंदिशों को पार करते हुए युवा अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्रेम का इजहार करेंगे। वेलेंटाइन के रंग में पूरा शहर रंगा रहेगा। पार्कों, शापिंग सेंटरों और रेस्तराओं में युवाओं की भीड़ उमड़ेगी। आमतौर पर एक सादा गुलाब 25 से 30 रुपये तक उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब 150 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में बाजार में मिल रहे हैं। वेलेंटाइन डे के लिए शहर की विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में विशेष तौर पर सामान्य से ज्यादा गुलाब की खेप मंगवाई गई है।