फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vaishno devi yatra route restored

वैष्णो देवी: सांझी छत-भवन मार्ग यात्रा के लिए खुला

Wed, 10 Sep 2014 12:10 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
 vaishno devi yatra route restored

वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों को राहत मिलने लगी है। मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू होने के साथ ही सांझी छत से भवन को जाने वाले मार्ग को खोल दिया गया। साथ ही कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा भी बहाल कर दी गई है। हालांकि अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को अभी भी आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। इस मार्ग के बुधवार को खुलने का अनुमान है।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दर्शन को जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली। शाम सात बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या ने दस हजार का आंकड़ा भी पार नहीं किया था। सुबह पांच बजे पंजीरण कक्ष खुलने के साथ इक्का-दुक्का यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई। यात्रियों को साथ ही सूचित भी किया जाता रहा कि सांझी छत से भवन जाने वाले मार्ग को भी आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग के खुलने से कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा भी बहाल हो गई।

विज्ञापन

धर्मनगरी के लिए रेल सेवा भी हुई बहाल

 vaishno devi yatra route restored

यह यात्रा में कमी का ही नतीजा था कि हेलीकाप्टर की टिकट भी यात्रियों को आसानी से उपलब्ध हो रही थी। अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग के बंद होने से भैरो मंदिर के दर्शन को जाने वाले भक्तों की संख्या में जरूर अधिकता रही।

जानकारी के अनुसार वहां पर यात्रा में कमी के चलते भक्तों को दर्शन के लिए अधिक समय मिल पा रहा है। रुकने का स्थान पाने के लिए भी भक्तों को मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। कुल मिला कर दिन गुजरने के साथ ही यात्रा की आवाजाही तो पटरी पर लौटी है, लेकिन हालात ने भक्तों की संख्या में काफी गिरावट लाई है।

धर्मनगरी के लिए रेल सेवा भी हुई बहाल
वैष्णो देवी के भक्तों की समस्याएं दूर करने के लिए काफी प्रयास कर मंगलवार को रेल यातायात भी सुचारु कर दिया गया। मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे श्रीशक्ति एक्सप्रेस कटड़ा प्लेटफार्म पर पहुंची। इसके तीन घंटे बाद डीएमयू भी कटड़ा तक पहुंची। हालांकि ट्रेन से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में मंगलवार को गिरावट ही देखने को मिली, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में रेल यात्रियों की संख्या में फिर उछाल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed