फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vaishno devi shrine board

Jammu News: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
vaishno devi shrine board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/कटरा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी के होने वाले प्रभु कृपा दुख निवारण समागम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। समागम आयोजक समिति इसकी तैयारियों में जुटी है। समागम में जम्मू के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और आस-पास के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध किए गए हैं। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी पूरे विश्व में प्रभु कृपा दुख निवारण समागमों के माध्यम से बीज मंत्र विज्ञान व अवधान के द्वारा दुख निवारण रहस्य प्रदान करते हैं। जिन रोगों का इलाज मेडिकल साइंस नहीं कर पाई वह दुख निवारण पाठ से संभव हुआ है। समागम में स्वामी जी मां वैष्णो देवी की कृपा का विशेष पाठ भी प्रदान करेंगे।




समागम में अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आने की भी संभावना है। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि जैसे अन्य समागमों में सद्गुरुदेव द्वारा प्रदान की गई अवधान की कृपा से दुखी भाई-बहन ठीक हुए वैसे ही हम भी इस कृपा के लिए लालायित हैं। परम पूज्य सद्गुरुदेव जी को महान 'महाब्रह्मर्षि' पद से काशी विद्वत परिषद व सप्तऋषियों ने अलंकृत किया है, इससे हम सभी गौरवान्वित हैं। पश्चिमी देशों ने भी बीज मंत्र की शक्ति को स्वीकार किया है। वहां की सरकारें प्रभु कृपा के शक्तिशाली विज्ञान को देखकर आश्चर्यचकित हैं। अमेरिका ने परम पूज्य कुमार स्वामी को 29 अप्रैल 2022 को 'मास्टर ऑफ बीज मंत्र' व 'स्कॉलर ऑफ स्प्रिचुअल साइंस' अवार्ड दिया है। अब सारा विश्व सनातन संस्कृति और आयुर्वेद की ओर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed