फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vaishno devi pilgrims will get free food on new year during their journey

वैष्णो देवी यात्रियों ने चार साल का तोड़ा रिकार्ड, नए साल पर हर श्रद्धालु को मिलेगी यह सौगात...

Sun, 30 Dec 2018 07:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 30 Dec 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi pilgrims will get free food on new year during their journey
जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देने वाले यात्रियों ने पिछले चार साल का यात्री आंकड़े का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक 84.50 लाख यात्रियों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लिए हैं और अगले 48 घंटे में पचास हजार यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। नए साल पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 81.78 लाख यात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। जबकि वर्ष 2013 में 93.24 लाख, 2014 में 78.03 लाख, 2015 में 77.76 लाख और 2016 में यह आंकड़ा 77.23 लाख रहा। यात्रियों के लिए बोर्ड ने 85 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए भवन-भैरो घाटी रोपवे सुविधा को हाल ही में शुरू किया है। इसी साल 80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वैकल्पिक यात्रा रूट ताराकोट मार्ग को शुरू किया गया। इसे सात साल में तैयार किया गया। यात्रियों को राउंड द क्लाक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 1986 में 13.95 लाख यात्रियों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। जबकि 2012 में आल टाइम 1.04 करोड़ और इससे पहले वाले वर्ष में 1.01 करोड़ यात्रियों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। इसी तरह 1991 में 31.15 लाख और 2007 में 74.17 तक यह आंकड़ा पहुंचा। अमरनाथ भूमि आंदोलन के दौरान 2008 में 67.92 लाख यात्री पहुंचे थे। लेकिन वर्ष 2009 में यह आंकड़ा बढ़कर 82 लाख हो गया और इसके अगले वर्ष 87.2 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से तीन दिन यात्रियों को मुफ्त भोजन
साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर और नए साल पर यात्रियों के भारी हुजूम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विशेष प्रबंध किए हैं। 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यात्रियों को निशुल्क भोजन की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed