{"_id":"61d1cc7eb9652604d11c0a36","slug":"vaishno-devi-incident-families-of-the-dead-will-get-an-additional-ex-gratia-of-five-lakhs-now-the-central-and-jammu-and-kashmir-government-will-give-15-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी पांच लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि, अब केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 15 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी पांच लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि, अब केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 15 लाख
Sun, 02 Jan 2022 09:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:32 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड अधिकारियों से बैठक कर घोषित दस लाख की अनुदान राशि के अलावा पांच लाख अतिरिक्त अनुग्रह अनुदान राशि देने की घोषणा की। उच्च स्तरीय बैठक में एलजी ने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
घायलों से जानकारी लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : प्रशासन
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान गया किया है। रविवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मृतकों के निकट परिजनों को अब कुल 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पूर्व 10 लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि घोषित की गई थी। वहीं, उच्च स्तरीय बैठक में एलजी ने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी के भवन के करीब भगदड़ में जिन श्रद्धालुओ की मौत हुई हैं। उनके निकट परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि बढ़ाकर 15 लाख कर दी हैं। उल्लेखनीय हैं कि सरकार ने पहले मृतको के निकट परिजनों के लिए दस लाख अनुदान राशि की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में भगदड़ के कारणों पर चर्चा के अलावा मृतकों के लिए पांच लाख की अतिरिक्त अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत होना दुखद हैं और इस बारे में उन्होंने बोर्ड से भगदड़ मचने के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि एक जनवरी को तड़के दो बजकर 45 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी के भवन के करीब गेट नंबर तीन पर भगदड़ मचने से 12 भक्तों की मौत हो गई थी और 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घटना के कारणों की जांच के लिए सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया हुआ हैं। कमेटी को सप्ताह भर में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया हैं।