{"_id":"61cfd62514642405fa4ee923","slug":"vaishno-devi-incident-eight-people-who-lost-their-lives-in-the-stampede-have-been-identified-four-have-not-been-identified-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हादसा: भगदड़ में जान गंवाने वाले आठ लोगों की पहचान, चार की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हादसा: भगदड़ में जान गंवाने वाले आठ लोगों की पहचान, चार की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त
Sat, 01 Jan 2022 09:50 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Jan 2022 09:50 AM IST
सार
भवन में मची भगदड़ में मरने वाले 12 लोगों में से आठ की पहचान हो चुकी है। जान गंवाने वालों में चार उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक जम्मू कश्मीर का निवासी है। चार लोगों की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
वैष्णों देवी में घायल की सूची बनाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक जम्मू कश्मीर का निवासी है। चार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची
- धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर
- स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद
- धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी
- विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी
- डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी
- विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली
- सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली
- ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा
- चार लोगों की अभी पहचान नहीं