फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi helicopter-ropeway service affected, Himkoti road closed for movement

Weather Jammu Kashmir :खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिर रोकी, हिमकोटि मार्ग से आवाजाही ठप

Sun, 21 Aug 2022 01:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 01:04 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसका जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। शुक्रवार रात को हुई बारिश से वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई थी। शनिवार दिनभर यात्रा जारी रहने के बाद शाम को एक बार फिर से यात्रा को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले दिन में  हेलिकॉप्टर और रोपवे सेवा भी प्रभावित रही। 

विज्ञापन
Vaishno Devi helicopter-ropeway service affected, Himkoti road closed for movement
शनिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मानसून की मूसलाधार बारिश आफत लेकर आई। उधमपुर के टिकरी ब्लॉक की समोल पंचायत में शुक्रवार देर रात भूस्खलन से तीन मकान दब गए। हादसे में तीन वर्षीय और दो माह के बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। पस्सियां गिरने से बंद हुए उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग से दो तहसीलों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


बिरमा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कई जानवर बह गए। रियासी जिले में हुए भूस्खलन से पांच और आवास मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा और भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा प्रभावित हुई। हिमकोटि मार्ग से दूसरे दिन भी यात्रा बंद रही। शुक्रवार रात भर यात्रा को पूरी तरह से रोका गया। सुबह साढ़े छह बजे प्राचीन रूट से यात्रा बहाल की गई। शनिवार रात आठ बजे यात्रा को पुन: सुबह 6 बजे तक के लिए रोक दिया गया।  
विज्ञापन


राजोरी और पुंछ जिलों में तेज बारिश से नदी नाले उफाल पर रहे। पुंछ में बेतार नदी में आई बाढ़ में तीन लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि एक ट्रैक्टर बह गया। पुंछ कसबे में कई घरों में पानी घुस गया। जिला कठुआ में बिलावर के बदनोता में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक जाने से एक मकान और एक मंदिर जमींदोज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन की आशंका से पहले ही घर खाली करवा देने से बड़ा हादसा टल गया। यहां 15 मकानों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों के करीब 100 लोगों को सरकारी इमारतों में शिफ्ट किया गया है। रामकोट के छलां से सटे निजी स्कूल में बारिश के पानी से तीन से चार फुट जलभराव हो गया। पानी में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया। 

23 व 24 को भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश और 23 व 24 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। 

कटड़ा में 24 घंटे में 100 एमएम बारिश

वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 100.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 25.1, कटड़ा में 25.6, भद्रवाह में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 32.1, पहलगाम में 27.2 और गुलमर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed