{"_id":"640338caabfd3d86a20536bd","slug":"vaishno-devi-devotees-broke-last-year-s-record-more-than-1-5-lakh-devotees-arrived-in-two-months-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं ने पिछले साल का रिकॉड तोड़ा, दो माह में ही डेढ़ लाख ज्यादा भक्त पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं ने पिछले साल का रिकॉड तोड़ा, दो माह में ही डेढ़ लाख ज्यादा भक्त पहुंचे
Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
सार
वर्ष 2023 के जनवरी में 524189 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। वर्ष 2022 के फरवरी माह में संख्या 361074 और वर्ष 2023 के फरवरी माह में 414432 रही।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी कटड़ा में पिछले वर्ष के पहले दो महीने के मुकाबले इस साल के पहले दो महीने में मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने 1 लाख 45 हजार 177 श्रद्धालु अधिक पहुंचे। मौजूदा समय में होली के पर्व के मद्देनजर हर दिन 15 से 18 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार शाम तक 9 हजार भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके थे। शुक्रवार 13 हजार 500 श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हुए। 2022 के जनवरी मांह में श्रद्धालुओं की संख्या 438521 रही।
विज्ञापन
इस वर्ष 2023 के जनवरी में 524189 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। वर्ष 2022 के फरवरी माह में संख्या 361074 और वर्ष 2023 के फरवरी माह में 414432 रही।
विज्ञापन
अगर देखा जाए जो इन दो मांह में ही श्रद्धालुओं का अंतर 1 लाख 45 हजार 177 रहा। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 16786 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी।