फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi, Amarnath facing risk of environmental disaster: Mehbooba

श्रीनगर: पर्यावरणीय आपदा के खतरे का सामना कर रहे वैष्णो देवी और अमरनाथ, महबूबा ने केंद्र पर लगाए ये गंभीर आरोप

Mon, 16 Jan 2023 04:52 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 04:52 PM IST
सार

पीडीपी नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कई इलाके और अमरनाथ, वैष्णो देवी जैसे क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से बेहद नाजुक है। तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित नहीं करने और इन स्थानों पर सड़कों का विस्तार करने की केंद्र सरकार की सरासर लापरवाही तबाही का कारण बनेंगी। 
 

विज्ञापन
Vaishno Devi, Amarnath facing risk of environmental disaster: Mehbooba
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित नहीं करने और जम्मू-कश्मीर में सड़कों का विस्तार करने में सरकार की लापरवाही के लिए सोमवार को उसकी आलोचना की। चेतावनी दी कि अमरनाथ और वैष्णो देवी को भी जोशीमठ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के कई इलाके और अमरनाथ, वैष्णो देवी जैसे क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से बेहद नाजुक है। प्रदेश के कई इलाके पर्यावरणीय आपदाएं की प्रतीक्षा में हैं महबूबा ने ट्वीट में कहा, तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित नहीं करने और इन स्थानों पर सड़कों का विस्तार करने की केंद्र सरकार की सरासर लापरवाही तबाही का कारण बनेगी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में जमीन धंसने से हुई तबाही को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। दुख की बात है कि जोशीमठ में आई तबाही से केंद्र सरकार अब तक जाग नहीं पाई है। उनके पास योजनाओं की कमी है और वे अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए केवल सांप्रदायिक तनाव भड़का सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग गंतव्य औली का प्रवेश द्वार है। जो भू धंसाव के कारण बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed