फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaisakhi Festival

Jammu News: वैसाखी महोत्सव 13 से, रघुनाथ मंदिर से मुबारक मंडी तक शोभायात्रा निकलेगी

विज्ञापन
Vaisakhi Festival
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने हितधारकों के साथ बैसाखी उत्सव को सफल बनाने पर चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंदिरों के शहर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पर्यटन निदेशालय की ओर से 13 से 15 अप्रैल तक बैसाखी महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुराने शहर के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, राजेंद्र बाजार, भारत माता चौक, जैन बाजार, पक्का डंगा सहित स्थानीय बाजारों और प्रमुख चौकों पर सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियां की जाएंगी। पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने शनिवार को हितधारकों, बाजार संघों, समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर गतिविधियों को सफल बनाने पर चर्चा की।

संयुक्त निदेशक पर्यटन सुनैना शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक मुबारक मंडी और महाराजा हरि सिंह पार्क में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें डोगरा संस्कृति को दर्शाया जाएगा। 13 अप्रैल को ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से मुबारक मंडी कॉम्प्लेक्स तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 अप्रैल को महाराजा हरि सिंह पार्क में पतंग उत्सव होगा। कनक मंडी में पारंपरिक टांगे की सवारी होगी। पीर खो मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा रथ की सवारी, लाइव पेंटिंग बाजार, डोगरा लोकगीत, विरासत पर कहानी सुनाने के सत्र, ढोल बीटर, डोगरा बैंड आदि प्रस्तुतियां होंगी। मुबारक मंडी परिसर में डोगरा गांव की संस्कृति भी प्रदर्शित की जाएगी। निदेशक राय ने बताया कि इस तरह के उत्सव किश्तवाड़ के गुलाबगढ़-पाडर, उधमपुर की देविका, मानसर झील, डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी, जिया पोता घाट अखनूर, नंगाली साहिब गुरुद्वारा पुंछ में करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed