फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaccination

सौ करौड़ वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Vaccination
विजयपुर/सांबा/राजोरी/बिश्नाह। देश में सौ करोड़ वैक्सीन की डोज लगाए जाने पर वीरवार को अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके योगदान को भी याद किया गया। मिठाइयां बांट कर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

विजयपुर में भाजपा ने सरकारी हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. क्यूम सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को साथ लेकर काम किया है। यही कारण है कि आज सौ करोड़ के ऊपर वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा, बीडीसी मेंबर शिल्पा दुबे, पावन बख्शी, अमित दुबे, अजय शर्मा, शिशुपाल वैद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सांबा में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया। उन्हें सम्मान पत्र भी दिए। मिठाई बांट कर जश्न भी मनाया। भाजपा नेता कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जिला अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों को सम्मानित किया व प्रशंसा पत्र सौंपे। इस अवसर पर डीडीसी के अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, भाजपा सांबा प्रभारी असीम गुप्ता, सह प्रभारी नारायण सिंह, जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी सुभाष भगत, नगर परिषद के प्रधान पवन कोहली, विनोद सिंह बिन्नी, संजीव पाधा, इंदु बजीर संब्याल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजोरी में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कंडी डॉ. इकबाल मलिक द्वारा कोटरंका में विशेष कार्यक्रम का आयोजित किया गया। डॉ. मलिक ने इस असाधारण उपलब्धि में योगदान के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। बीएमओ ने कहा कि हम अपने कोरोना योद्धाओं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम करते हैं, जिन्होंने इस वैक्सीन सेंचुरी को हासिल करने में हमारी मदद करने के लिए दिन-रात काम किया है।
निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. रेणू शर्मा के दृष्टिकोण और सीएमओ राजोेरी डॉ. शमीम भट्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को साकार करते हुए कंडी में स्वास्थ्य टीमों ने बाजारों, गांवों में दूर-दूर बने घरों और ऊंचे पहाड़ों तक सभी क्षेत्रों को कवर किया। जून 2021 में हेल्थ ब्लॉक कंडी ने अनूठा तरीका अपनाया। इससे टीकाकरण अभियान को काफी बढ़ावा मिला है। इस मॉडल को न केवल जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में दोहराया गया, बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनाया गया। इसके लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से सराहना मिली थी। बीएमओ कंडी ने कहा कि इसका श्रेय प्रखंड कंडी के प्रत्येक कर्मचारी को जाता है, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई महीनों तक अथक परिश्रम किया। यह भी कहा कि डीएम राजोेरी के निरंतर निर्देश इस पूरी कवायद के दौरान बेहद मददगार रहीं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला आरएस पुरा के प्रभारी अयोध्या गुप्ता बिश्नाह मंडल की टीम द्वारा भी सब डिस्टिक हॉस्पिटल के डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ राकेश मगोत्रा, डॉ राजीव भगत, सुरजीत कुमार के नेतृत्व में बिश्नाह में कोरोना काल में अच्छी तरह से कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed