{"_id":"650a47fc8ca360790e077b86","slug":"uzair-who-came-out-of-the-house-to-get-the-electricity-contract-became-a-terrorist-contractor-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : बिजली का ठेका लेने घर से निकला उजैर बन गया आतंक का ठेकेदार, मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : बिजली का ठेका लेने घर से निकला उजैर बन गया आतंक का ठेकेदार, मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकी
Wed, 20 Sep 2023 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:46 AM IST
सार
25 जुलाई 2022 को उजैर घर से यह कहकर निकला कि वह सोनमर्ग में एक निर्माणाधीन इमारत के बिजली के काम का ठेका लेने जा रहा है, लेकिन बिजली के काम का ठेका लेने गया उजैर आतंक का ठेकेदार बन गया।
विज्ञापन
उजैर खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोकरनाग मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकी उजैर खान एक साल पहले इलेक्ट्रीशियन था। 25 जुलाई 2022 को उजैर घर से यह कहकर निकला कि वह सोनमर्ग में एक निर्माणाधीन इमारत के बिजली के काम का ठेका लेने जा रहा है, लेकिन बिजली के काम का ठेका लेने गया उजैर आतंक का ठेकेदार बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उजैर ने उस दिन नौगाम स्थित अपने घर से निकलते समय चाचा और दादी को बताया था कि कामकाज के सिलसिले में उसे एक रात वहीं बितानी पड़ सकती है। यह उजैर की आतंकी बनने से पहले परिवार के साथ अंतिम बातचीत थी। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने 26 जुलाई 2022 को स्थानीय पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने उजैर के परिवार को बताया कि वह आतंकी बन चुका है। कई सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उज़ैर उस्मान गाजी उपनाम के तहत द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया है। यह जानकार परिवार हैरान हो गया। उजैर की दादी अपने चार बेटों और उनकी पत्नियों और बच्चों के साथ दो मंजिला घर में रहती हैं, जबकि उसका पिता बशीर अहमद खान उजैर की सौतेली मां फरीदा जान के साथ गांव में ही अलग घर में रहते हैं।
विज्ञापन
12वीं कक्षा छोड़ने के बाद उजैर ने एक स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रिकल वर्क्स में डिप्लोमा हासिल किया था। वह नौगाम और आसपास में सबसे अधिक मांग वाले बिजली मिस्त्रियों में शुमार था।
ए प्लस कैटेगरी का दहशतगर्द
उजैर अहमद खान एक साल पहले लश्कर में शामिल हुआ था। थोड़े ही समय में उसका ओहदा काफी बड़ा हो गया। पुलिस ने उसे ए प्लस कैटेगरी का आतंकी घोषित कर दिया। उसके सिर पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।