फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UT of J&K shortly issuing detailed SoP to facilitate organised movement of labour students

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद फंसे लोगों को लाने के लिए एसओपी जारी, चरणबद्ध तरीके से होगी वापसी

Thu, 30 Apr 2020 04:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
UT of J&K shortly issuing detailed SoP to facilitate organised movement of labour students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र के निर्देश के बाद बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश ने एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत रेड जोन तथा हॉट स्पॉट जिलों से किसी को भी बिना पूर्व अनुमति की आने की इजाजत नहीं होगी। लोगों को चरणबद्ध तरीके से लाया जाएगा। फंसे श्रमिकों तथा छात्रों को तरजीह दी जाएगी। यहां पहुंचने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य तौर पर कराया जाएगा। बिना अनुमति के आने वालों को 21 दिन तक प्रशासनिक क्वारंटीन में लखनपुर रहना होगा। 

विज्ञापन


एसओपी के अनुसार लखनपुर के प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार साहू सभी लोगों के कोरोना टेस्ट की लखनपुर, कठुआ व सांबा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से व्यवस्था कराएंगे। इसके बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। यदि किसी जिले में प्रशासनिक क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो मंडलायुक्त पास के जिले में इसकी व्यवस्था कराएंगे। रेड जोन तथा जिले से आने वाले को 21 दिन के लिए प्रशासनिक क्वारंटीन में रखना होगा। जो लोग रेड जोन तथा जिले से नहीं होंगे, उन्हें भी 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। संबंधित डीसी घर के बाहर स्टिकर चिपकाने की व्यवस्था करेंगे और एसपी संबंधित इलाके में पुलिस को सक्रिय रखेंगे। एसओपी में डीसी तथा डिवीजनल कमिश्नर के दायित्व भी बताए गए हैं। डीसी को स्कूल भवन, पंचायत घर, हॉस्टल, युवा केंद्र, सामुदायिक केंद्रों आदि का इस्तेमाल करते हुए क्वारंटीन क्षमता बढ़ाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह शालीन काबरा को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है, जो अन्य राज्यों के नोडल अफसरों से समन्वय स्थापित करेंगे। 

प्रवासी मजदूरों के लिए भी एसओपी
जम्मू-कश्मीर में फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए श्रम विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी को नोडल अफसर बनाया गया है। वह अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर उनकी वापसी कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख समेत रेड जोन वाले 24 राज्यों की सूची जारी
एसओपी के साथ केंद्र शासित लद्दाख के कारगिल जिले समेत 24 राज्यों व इन राज्यों के जिलों की सूची भी जारी की गई है, जो रेड जोन में शामिल हैं। इन जिलों के लोगों को बिना अनुमति के आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed