फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UT Level Gymnastics Championship

Jammu News: यूटी स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जम्मू बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
UT Level Gymnastics Championship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर यूटी स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जम्मू जिला ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि कठुआ दूसरे और श्रीनगर जिला तीसरे स्थान पर रहा। एमए स्टेडियम के जिम्नास्टिक अकादमी में तीन दिवसीय चैंपनिशिप का सोमवार को समापन हो गया। इसमें स्तुति गुप्ता (रिदमिक जिम्नास्टिक्स), गौरव छेत्री (एरोबिक्स) और बादल कुमार (कलात्मक) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने विजेताओं को सम्मानित किया।
चैंपियनशिप में अंडर आठ, दस, 12, 14, 17, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों के मुकाबले हुए। सीनियर ब्वॉयज (आर्टिस्टिक) में गौरव छेत्री पहले स्थान पर रहे, लक्ष्य महाजन दूसरे और भूषण भोगल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर ब्वॉयज आर्टिस्टिक में बादल कुमार पहले, धैर्य शर्मा दूसरे और हरीतिक सम्याल तीसरे स्थान पर रहे। एरोबिक्स (मिनी ब्वॉयज) में प्रतीक महंत ने पहला, कुमैल अली ने दूसरा और त्रिशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर ब्वॉयज में रुद्राकाश खन्ना ने पहला, रिदम भारद्वाज ने दूसरा और प्रत्यूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर ब्वॉयज में अनन केसर ने पहला, राजवीर सिंह ने दूसरा, रिजुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रिदमिक जिम्नास्टिक्स (सीनियर गर्ल्स) हूप में स्तुति गुप्ता ने पहला, सिमरन कौर ने दूसरा और हिमानी गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिदमिक जिम्नास्टिक्स (जूनियर गर्ल्स) ऑल राउंड बेस्ट इवेंट में वैभवी शर्मा ने दो स्वर्ण, दो रजत पदक जीत कर पहला स्थान, जागृति ठाकुर ने दो स्वर्ण और दो रजत के साथ दूसरा व शिदानी ने चार कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। आठ वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में मीरा चंदन ने पहला, गूंज वैद ने दूसरा और रिताज शफीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा, जम्मू-कश्मीर ओलंपिक संघ के सचिव दुष्यंत शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी खेल परिषद शेख रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed