संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यूटी 3 x 3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप वीरवार को एमए स्टेडियम में संपन्न हुई। महिलाओं में एसटीसी वॉरियर्स ने हरजीत कौर मेमोरियल ट्रॉफी अपने नाम की। टीम हसल उप विजेता रही। पुरुषों में फाइनल मुकाबला बीबा बॉयज़ बनाम एसटीसी वॉरियर्स के बीच हुआ, जिसमें बीबा बॉयज़ ने जीत दर्ज कर स्वर्गीय हरबंस सिंह (डीएसपी) मेमोरियल ट्रॉफी जीती। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जसकीरत सिंह और चित्रेशी को मिला। साथ ही 2100 रुपये नकद मिले। चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं की 21 टीमों ने भाग लिया था। मुख्यातिथि खेल परिषद के सदस्य व हॉकी जेएंडके के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टीमों को आश्वासन दिया कि वह किसी भी जरूरतमंद खिलाड़ी की मदद करेंगे। समापन समारोह में मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ, अभिमन्यु सिंह कटोच, डॉ. विक्रम हांडा, कुलदीप मगोत्रा, एसटीसी मुख्य कोच हरजिंदर सिंह, खेल परिषद की मुख्य कोच सुषमा जम्वाल, कोच रणबीर सिंह, रेफरी मनोज उपस्थित थे।