{"_id":"65173fdf196ab45d1a084fb4","slug":"ut-athletic-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-212847-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 21वीं जम्मू-कश्मीर यूटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जम्मू ने जीते 43 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 21वीं जम्मू-कश्मीर यूटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जम्मू ने जीते 43 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 21वीं जम्मू-कश्मीर यूटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। सभी जिलों के लगभग 900 एथलीटों, पुरुषों, महिलाओं, लड़कों और लड़कियों ने दौड़, गोला फेंक, ट्रिपल जंप और भाला फेंक में भाग लिया। जम्मू के एथलीटों ने सर्वाधिक 43 पदक अपने नाम किए। दूसरे स्थान पर 11 पदकों के साथ सांबा और 8 पदकों के साथ रियासी और उधमपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर 6 पदक के साथ कठुआ और किश्तवाड़ के एथलीट रहे। अनंतनाग ने पांच, रामबन, डोडा, बारामुला, राजोरी और पुंछ ने दो-दो पदक जीते, जबकि कुपवाड़ा, गांदरबल और बडगाम ने एक-एक पदक जीता।
जम्मू से पदक जीतने वालों में अमनदीप शर्मा, प्रताप सिंह सरोच, रोहित अर्शप्रीत सुदा, बलविंदर सिंह, नरिंदर कौर, पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी, हिमांशु कुमार, अक्षरा शर्मा, मोहम्मद मोमिन मिर्जा, नित्या गुप्ता, सुरभि कुमारी, सुमन राजपूत, परनीत कौर, सिधानी सिंह, विशाली चौधरी, तनवीर सिंह, साहिल कुमार, सौरभ चौधरी, अबरार चौधरी, अंकुश मगोत्रा, जगमीत सिंह (दौड़), भानू शर्मा, तरूण मेहरा, सुलक्ष्य सिंह, विक्रमजीत सिंह और सरवन (भाला फेंक), सवित कुमार और मोहम्मद अनवर (ट्रिपल जंप) और कृष्णा सैनी, तनीष कुमार, विश्व प्रताप सिंह, शुभम शर्मा, सिवांग कुमार, जगनीत सिंह, अर्जुन सिंह, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आजम, प्रतिभा सिंह, मनप्रीत सिंह, मुस्कान कुमारी और समरीन कौर (गोला फेंक) हैं।
सांबा से दौड़ में गोल्डी सिंह, अखिलेश्वर सिंह, अक्षय शर्मा, जानह्वी शर्मा, गोला फेंक में कृष्णा पाधा, सुजल चिब, युवराज सिंह मन्हास, तनिषा सिंह, लावन्या महाजन और भाला फेंक में जतिन डोगरा ने नाम चमकाया। उधमपुर से दौड़ में रवि दास, अंश दूबे, परवीन कुमार, अंशिका शर्मा और आरती देवी, ट्रिपल जंप में सुनील सिंह और भाला फेंक में चेतन शर्मा ने पदक जीता। रियासी से दौड़ में सौरव सिंह, शमशाद बानो, सोनाक्षी ठाकुर, रेणु देवी, शिवानी ठाकुर, फंजा देवी और भाला फेंक में अमित दूबे ने पदक जीता। किश्तवाड़ से दौड़ में उमर फारुक, मोहम्मद इरफान, राधिका गुप्ता, गोला फेंक में राधिका गुप्ता, सुप्रिया देवी और शिविका राजपूत ने पदक जीता। कठुआ से दौड़ में रीतिक शर्मा, बृज भूषण, पंकज कुमार, वर्षा, काजोल और सारिका कुमारी व पुंछ से याशिर इकबाल ने गोला फेंक और निशाद अहमद ने दौड़ में पदक जीते।
विज्ञापन
चैंपियनशिप पहली बार नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर सिंथेटिक्स एथलेटिक्स ट्रैक पर आयोजित की थी। क्वालिफाई एथलीट 15 से 17 अक्टूबर तक जम्मू में 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के उपमहापौर बलदेव सिंह बलोरिया मुख्य अतिथि थेे। यहां आयोजन सचिव शरत चंद्र सिंह, निर्मल सिंह, अध्यक्ष सुनील महाजन, महासचिव शरत चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रविंदर सिंह, संयुक्त सचिव वरिंदर कौर, विनोद भाटिया, राजेश कुमार, जेएंडके एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन से अजय शर्मा और चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन से भीम सिंह राणा मौजूद थे।