{"_id":"6793e84fade2354b3f0f56ea","slug":"urs-celebrated-in-pauni-reasi-news-c-202-1-sjam1001-119696-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर उर्स मुबारक में उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर उर्स मुबारक में उमड़ा हुजूम
Sat, 25 Jan 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पौनी के झंडी मोड में स्थित दरगाह में उर्स मेले के अंतिम दिन उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : pauni
स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से पहुंचे लोग, विश्व शांति के लिए मांगी दुआ
पौनी। ब्लॉक के भारख क्षेत्र में स्थित मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर उर्स मुबारक का समापन शुक्रवार को हुआ। चार दिन तक चले उर्स के अंतिम दिन स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से काफी तादाद में दरगाह पर पहुंचे।
लोगों ने दरगाह में पहुंचकर परिवार के साथ देश में आपसी भाईचारा व सुख समृद्धि की कामना की। मेले में लगाए ग्रामीण बाजार में भी खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ देखी गई। प्रशासन की तरफ से सड़क के किनारे एक तरफ मेला लगाने की अनुमति दी गई थी। मेले में श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था लगातार चार दिन लंगर कमेटी की तरफ से की गई। पुलिस विभाग की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंतिम दिन खुसुसी दुआ पढ़ने के साथ मेले का समापन हुआ। हर वर्ष मेला आठ दिनों तक चलता था, मगर इस बार मेले के लिए चार दिन की ही अनुमति दी गई थी। संवाद