फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   upsc exam

Jammu News: इतिहास और करंट अफेयर्स रहे हावी, सीसैट ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की मुश्किल

विज्ञापन
upsc exam
- जिले के 22 केंद्रों पर हुई यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, 8,433 में से 3,150 अभ्यर्थी अनुपस्थित
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जिले के 22 केंद्रों पर रविवार को आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में इतिहास और करंट अफेयर्स आधारित सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा जबकि सीसैट पेपर को कई छात्रों ने लंबा और कठिन बताया। परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर हुआ जबकि दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सीसैट हुआ।





8433 अभ्यर्थियों में से 3,150 अनुपस्थित रहे। इस तरह करीब 37 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं थी। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की हलचल दिनभर बनी रही।
विज्ञापन




अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार सामान्य अध्ययन का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा। मिलन सिंह ने बताया कि कई सवाल सीधे तथ्यों के बजाय अवधारणाओं और विश्लेषण पर आधारित थे। इतिहास और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए जबकि इतिहास और भूगोल से अपेक्षाकृत कम सवाल आए। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, सरकारी योजनाओं, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों से जुड़े प्रश्नों ने काफी उलझाया। कई सवाल स्टेटमेंट आधारित थे जिनमें सही विकल्प चुनने में अधिक समय लगा। सीसैट को लेकर भी अभ्यर्थियों की मिश्रित प्रतिक्रिया रही। राशिक खान ने बताया कि कि पेपर पिछली बार की तुलना में लंबा और अधिक समय लेने वाला था। कॉम्प्रिहेंशन के लंबे पैसेज, रीजनिंग और गणित के सवालों में समय लगा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि निर्धारित समय में पूरा पेपर हल करना चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed