UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, इन होनहारों ने रोशन किया नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 16 होनहारों ने सफलता का परचम लहरया है। जम्मू के रहने वाले अभिषेक अगस्त्य ने 38वां स्थान हासिल किया है। उनकी रैंकिंग प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है जबकि सन्नी गुप्ता 148वें स्थान पर हैं। बिशनाह के रहने वाले शुभम कुंडल ने 366वां स्थान हासिल किया है। जबकि कुपवाड़ा की 350 वीं रैंक हासिल करने वाली नादिया बेग यह सफलता हासिल करने वाली देश के सबसे युवा अफसरों में एक हैं। 16 सफल युवाओं की सूची में दो उम्मीदवार लद्दाख के रहने वाले हैं। इस सूची में कश्मीर घाटी के सात से अधिक उम्मीदवार हैं जबकि वर्ष 2018 में एक भी नहीं था।
कुपवाड़ा के पुंजवा गांव की रहने वाली नादिया बेग ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। कुपवाड़ा के उपायुक्त अंशुल गर्ग ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा कि अब कुपवाड़ा के युवाओं के पास दिखाने के लिए अपना रोल माडल है। जिन्होंने अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से सभी चुनौतियों को पार किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2020 को 31 मई को आयोजित किया जाना था। कोरोनॉयरस संकट के मद्देनजर परीक्षा 4 अक्टूबर को फिर से आयोजित की गई है।
जम्मू-कश्मीर के सफल विद्यार्थियों की सूची
| क्रमांक | रैंक | नाम | जिला |
| 1 | 38 | अभिषेक अगस्त्य | जम्मू |
| 2 | 148 | सनी गुप्ता | जम्मू |
| 3 | 177 | देव अहुति | जम्मू |
| 4 | 240 | पार्थ गुप्ता | जम्मू |
| 5 | 248 | असरार अहमद किचलू | भद्रवाह |
| 6 | 328 | आसिफ यूसुफ तांत्रे | कुलगाम |
| 7 | 323 | नामग्याल अंग्मो | लद्दाख |
| 8 | 350 | नादिया बेग | कुपवाड़ा |
| 9 | 366 | शुभम कुंडल | जम्मू |
| 10 | 412 | आफताब रसूल | कुपवाड़ा |
| 11 | 628 | सबजार अहमद गनी | कुपवाड़ा |
| 12 | 638 | मजीद इकबाल खान | अनंतनाग |
| 13 | 716 | स्टैनजिन वांग्याल | लद्दाख |
| 14 | 747 | रईस हुसैन लोन | बांदीपोरा |
| 15 | 778 | मोहम्मद नवास शराफुद्दीन | |
| 16 | 822 | सैयद जुनैद आदिल |