{"_id":"5679cd94beebfdcd9dfb1a46f61a0bc3","slug":"uproar-in-jammu-and-kashmir-assembly-over-subramanian-swamy-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी के बयान पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी के बयान पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के मस्जिद पर दिए गए बयान पर बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी ने यह मुद्दा उठाते हुए विवादास्पद बयान पर उनसे माफी की मांग की।
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार के पहले बजट सत्र में विपक्ष की कुर्सी से खड़े होकर सरूरी ने कहा कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में इस प्रकार का बयान समाज को तोड़ने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने सदन से सर्वसम्मति से इस प्रकार के बयान की निंदा करने की मांग की, जिसका विपक्षी सदस्यों ने समर्थन किया। इस मसले को लेकर सदन में देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि हाल ही में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह बयान दिया था कि मस्जिद तथा चर्च मात्र भवन हैं जिन्हें कभी भी तोड़ा जा सकता है।