फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   unlock 1 jammu kashmir, Religious places closed in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः कटड़ा में पसरा सन्नाटा, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों को करना होगा और इंतजार

Mon, 08 Jun 2020 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
unlock 1 jammu kashmir, Religious places closed in Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्थल बंद - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में आज यानी कि सोमवार को भले ही धार्मिक स्थल खुल गए हों, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अभी बंद ही रहेंगे। माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी समेत तमाम मंदिरों में तैयारियां जरूर की गई हैं लेकिन अभी भक्तों को और इंतजार करना होगा। रविवार को तमाम मंदिरों, मस्जिदों, चर्च में सैनिटाइजेशन का काम कराया गया ताकि आदेश आने पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्क्त न हो।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर आने वालों को बिना पास के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। नई एसओपी के अनुसार केवल पास होने पर ही लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में आने की इजाजत होगी। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की ओर से जारी एसओपी के अनुसार रेड जोन जिलों को छोड़कर सभी जगह मॉल खुल जाएंगे, लेकिन एक दिन के अंतराल पर 50 फीसदी दुकानें ही खुलेंगी। दुकानें सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन


एयर कंडीशनर 24 से 30 डिग्री सेल्सियस रखना होगा। फूड कोर्ट और डाइनिंग सुविधा बहाल नहीं होगी। मॉल में बच्चों के खेल जोन व सिनेमा भी बंद रहेंगे। होटल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में मेटाडोर 50 फीसदी क्षमता के साथ निर्धारित रूट पर चल सकेंगी। इन जोन में बस सेवा भी बहाल की जाएगी, लेकिन इनमें 67 फीसदी ही सवारियों की क्षमता रखनी होगी। रेड जोन वाले जिलों में केवल एसआरटीसी की बसें चल सकेंगी। रेस्टोरेंट भी खुलेंगे, लेकिन होम डिलीवरी व टेक अवे सर्विस ही जारी रखी गई हैं।  


वहीं आज कई जगह होटल तो खुले लेकिन सन्नाटा ही पसरा रहा। लोग होटल में जाने से बच रहे हैं। जम्मू संभाग के रियासी समेत अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल है। होटल और रेस्तरां तो खुले हैं लेकिन लोगों की आवाजाही न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed