{"_id":"5f68c95c4dcdf6055022f084","slug":"unknown-terrorist-launched-a-ubgl-grenade-on-the-camp-of-crpf-in-bijbehara-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग के बिजबेहारा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड से किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग के बिजबेहारा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड से किया हमला
Mon, 21 Sep 2020 09:10 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहारा में सोमवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (कंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के शिविर पर यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। हमले में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
An unknown terrorist launched a UBGL grenade on the camp of Central Reserve Police Force in Bijbehara, Anantnag. No loss or injury reported: CRPF
— ANI (@ANI) September 21, 2020विज्ञापन
नौगाम में सीआरपीएफ पार्टी पर हमला
श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आतंकी वहां से भाग निकले। वारदात में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम से गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सोमवार को आतंकियों ने एक बार फिर से अपनी हिट एंड रन वाली रणनीति अपनाते हुए सुरक्षाबलों के एक गश्ती दल पर फायरिंग की। लेकिन इस बार वह अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हुए।
एक अधिकारी ने बताया कि अक्सर इस हाइवे पर सुरक्षाबलों की कानवाई के चलने से पूर्व हाईवे को आरओपी की ओर से क्लीयर किया जाता है। इसी कार्य को सीआरपीएफ की 110 बटालियन के जवान अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान दूर से आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इस कार्रवाई के चलते आतंकी मौके से भाग निकले। हमले के दौरान कुछ देर के लिए हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आतंकियों को तलाशने के लिए अभियान चलाया।