फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   University of Jammu: Goonj Youth Festival begins

जम्मू विश्वविद्यालय: गूंज युवा महोत्सव को आगाज, कला-संस्कृतिक, खेल और नवाचार का दिखा संगम

Wed, 20 Mar 2024 12:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

एलजी ने कहा कि गूंज-2024 को जीवंत और विविध संस्कृति का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है। यह शैक्षिक संस्थानों को अपनी ताकत को उजागर करने, सहयोग को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक परिदृश्य को मजबूत करने में योगदान देगा।

विज्ञापन
University of Jammu: Goonj Youth Festival begins
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में बहु शैली युवा महोत्सव गूंज का मंगलवार को आगाज हुआ। दो दिवसीय महोत्सव में कला-संस्कृतिक, खेल और नवाचार का संगम है। इसमें जम्मू संभाग से श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्याय, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय के साथ इससे संबद्ध कॉलेजों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने महोत्सव का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में एलजी ने कहा कि गूंज-2024 को जीवंत और विविध संस्कृति का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है। यह शैक्षिक संस्थानों को अपनी ताकत को उजागर करने, सहयोग को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक परिदृश्य को मजबूत करने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में विचार ही राष्ट्र की नई संपत्ति होंगे। यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस की भूमिका बढ़ेगी। 
विज्ञापन


वह शैक्षणिक संस्थान के रूप से ज्यादा युवा दिमाग तैयार करने के आधार के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने उच्च शैक्षणिक संस्थानों को जम्मू विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण पहलों डिजाइन योर डिग्री, कॉलेज ऑन व्हील्स और गूंज कार्यक्रम को दोहराने के लिए कहा। समाज के लाभ, गांवों और कस्बों के परिवर्तन में योगदान देने के लिए प्रासंगिक विषयों, अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। शिक्षण संस्थानों को भविष्य में प्रासंगिक बनाने के लिए शिक्षकों को छात्रों के भीतर रचनात्मकता जगाने उनकी चेतना को शुद्ध, सरल, सहज और स्वतंत्र बनाना के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू विवि के कॉलेज ऑन व्हील्स कार्यक्रम छात्रों को अनुभव के माध्यम से सीखने को मौका दिया है। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी गतिविधियों और पहल का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने उत्सव की एक स्मारिका और कॉलेज ऑन व्हील्स पहल के साथ जम्मू विश्वविद्यालय की परियोजना रिपोर्ट से संबंधित प्रकाशन भी जारी किए। इस मौके पर कॉलेज ऑन व्हील्स के बारे में एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।

विद्यार्थियों की लोक गीतों पर प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गूंज युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से मन मोह लिया। उधमपुर महिला कॉलेज की छात्राओं ने लोक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से लोक गीतों के महत्व और उनमें दिए संदेश को बखूबी बयां किया। 


जनरल जोरावर सिंह सभागार में के परिसर में गूंज महोत्सव के तहत ही विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों द्वारा स्टॉल लगाए थे। इन स्टाल में कॉलेज और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को दिखाया गया। डिजाइन योर डिग्री पहल से जुड़ा स्टाल लगा था, जहां इसके बारे में अन्य विवि के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed