फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister said: Statehood will be given to Jammu Kashmir at the right time, all sections are equal for Modi government

केंद्रीय मंत्री बोले: जम्मू-कश्मीर को सही समय पर दिया जाएगा राज्य का दर्जा, मोदी सरकार के लिए सभी वर्ग एक समान 

Mon, 27 Dec 2021 10:50 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बसोहली (कठुआ)
संवाद न्यूज एजेंसी, बसोहली (कठुआ) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 10:50 AM IST
सार



केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में लगातार विकास कार्य करवा रही है। सभी इलाकों में जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से चार दशक पुरानी शाहपुर कंडी परियोजना पर काम शुरू हो पाया है। 

विज्ञापन
Union Minister said: Statehood will be given to Jammu Kashmir at the right time, all sections are equal for Modi government
जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को सही समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। बसोहली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. जितेंद्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र के साथ समानता की संस्कृति विकसित की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से चार दशक पुरानी शाहपुर कंडी परियोजना पर काम शुरू हो पाया है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे दलों के जो नेता कल तक भाजपा की खिल्ली उड़ाते थे, आज वे पार्टी में शामिल होने को आतुर हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा ने देश को कैसा नेतृत्व दिया है। लोग मोदी सरकार और उसके फैसले पर भरोसा करते हैं। यह मजबूत और विश्वसनीय नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने बसोहली को हेरिटेज टाउन बनाने के प्रस्ताव पर जल्द रिपोर्ट तैयार करवाने की बात कही।
विज्ञापन

 
कांग्रेस सरकार में सांसद तय करते थे ठेकेदार
पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यूपीए सरकार के दौरान जनप्रतिनिधि और ठेकेदारों के बीच गठजोड़ का खुलासा किया है। बसोहली में उन्होंने कहा कि पहले सांसद ही ठेकेदार तय करते थे। इसका पता उन्हें तब चला जब वे पहली बार सांसद बने। उन्हें जिला प्रशासन से फोन आया, जिसमें पूछा गया कि सांसद निधि के काम का ठेका किसे देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में हम अपने रिश्तेदारों को ठेकेदार बनाने की संस्कृति से बचे रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार में दो बार सांसद रहे नेता ने अपने भाई ठेकेदार बना दिए। सरकारी जमीन पर शिक्षा संस्थान खड़े कर दिए, लेकिन उन सांसद को चार दशक से लटके शाहपुर कंडी परियोजना की याद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed