फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   union minister Ramdas Athawale in reasi said Women getting rights to become self reliant

रियासी: रामदास अठावले बोले- आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को मिल रहे अधिकार

Fri, 18 Nov 2022 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
union minister Ramdas Athawale in reasi said Women getting rights to become self reliant
Minister Ramdas Athawale - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के रियासी में आउटरीच प्रोग्राम के तहत वीरवार को रियासी पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों से अवगत करवाया जा रहा है। गांव और शहर में मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे देश और प्रदेश मजबूत हो रहे हैं। स्कूलों और कॉलेज में महिलाओं की भागेदारी बढ़ रही है और उनको अन्य कई स्कीमों का फायदा भी मिल रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन धन योजना के तहत 26 लाख के करीब खाते खोले गए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ देते हुए 50 हजार रुपये से दस लाख रुपये तक का लोन बड़ी आसानी से उपलब्ध करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी सचिवालय में हुए कार्यक्रम में गुरुवार दोपहर को पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मौके पर उपस्थित महिलाओं को देखकर कहा कि जहां भी 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोठिया की सरपंच नीलम शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी, बीडीसी और सरपंच पंच भी मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले रियासी आने पर मंत्री का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed