{"_id":"600bbd234c560f30631f2634","slug":"union-minister-of-state-jitendra-singh-said-new-officers-are-getting-benefit-from-being-placed-on-central-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अधिकारियों को केंद्रीय डेपुटेशन पर रखे जाने से मिल रहा फायदा: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए अधिकारियों को केंद्रीय डेपुटेशन पर रखे जाने से मिल रहा फायदा: जितेंद्र सिंह
Sat, 23 Jan 2021 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नए आईएएस अधिकारियों को पहले केंद्रीय डेपुटेशन पर रखे जाने का फैसला बड़ा सुधार करने वाला रहा है। उन्होंने कहा 2015 में इस सुधार को शुरू किया गया। 2013 बैच के अधिकारियों को तीन महीने के केंद्रीय डेपुटेशन के तहत सहायक सचिव के तौर पर काम करने दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे युवा आईएएस अधिकारियों को सरकार के काम करने के तरीकों की जानकारी मिली और करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें पता चला कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं। उन्होंने कहा योजना 2015 से सफलतापूर्वक जारी है। कोरोना काल की वजह से 2018 बैच के आईएएस अधिकारियों की तैनाती के काम में हालांकि देरी हुई है।
विज्ञापन