फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister of State Jitendra Singh said Mission Gaganyaan will not be affected by Corona

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कोरोना से प्रभावित नहीं होगा मिशन गगनयान

Tue, 30 Jun 2020 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Jitendra Singh said Mission Gaganyaan will not be affected by Corona
गगनयान मिशन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की शुरुआत कोरोना महामारी से प्रभावित नहीं होगी और तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो एवं अंतरिक्ष विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य के लिए कुछ अहम मिशनों के बारे में सोमवार को चर्चा करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भले ही कोरोना महामारी के कारण रूस में चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण बाधित हो गया था। फिर भी इसरो के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक टीम का विचार है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं लांच की डेडलाइन दोनों में ही एक गुंजाइश रखी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण अब फिर से शुरू हो गया है और जैसे कि योजना थी कि 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं साल गिरह से पूर्व गगनयान मिशन को लांच करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

इसरो की गतिविधियों में निजी क्षेत्र की सहभागिता को प्रत्सोहित करने के कैबिनेट के फैसले की व्याख्या करते हुए सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्रमाणीकरण केंद्र नामक एक नियामकीय निकाय की स्थापना की जानी है। उन्होंने कहा कि यह निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराएगा और उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करेगा।

सिंह ने चंद्रयान 3 लुनर मिशन के बारे में कहा कि अभी तक योजना के अनुसार इसे अगले वर्ष लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन में मॉडयूल्स को कैरी करने के लिए एक लैंडर, रोवर तथा एक प्रोपलसन प्रणाली शामिल होगी, लेकिन इसमे आर्बिटर नहीं होगा क्योंकि पिछला आर्बिटर पूरी तरह प्रचालनगत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed