फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister of State for Home G Kishan Reddy said that there has been decrease in infiltration and terrorist incidents

रेड्डी बोले: फिर होंगे केंद्रीय मंत्रियों के दौरे, तेज होगा विकास, घुसपैठ व आतंकी घटनाओं में आई कमी

Mon, 14 Jun 2021 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 12:53 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा 36 केंद्रीय मंत्रियों के जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से दौरे हुए थे। ऐसे फिर से होंगे ताकि विकास तेजी से हो और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy said that there has been decrease in infiltration and terrorist incidents
भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश भर में पिछले दो साल में सुरक्षा परिदृश्य में सुधार आया है। कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ और आतंकी घटनाओं में कमी आई है। बम-धमाके की वारदातों पर अंकुश रहा है।

विज्ञापन


तिरुपति बालाजी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार का मुख्य ध्यान विकास की गति बढ़ाने पर है। कोरोना काल की वजह से इसमें व्यवधान आया है, लेकिन कोरोना परिदृश्य में सुधार के साथ ही विकास की गति फिर तेज होगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 के हटने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास की दिशा में कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश जल्द ही जीतेगा और फिर से विकास की गति देश व जम्मू-कश्मीर में तेज होगी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख हो या जम्मू-कश्मीर केंद्र सरकार विकास के लिए पर्याप्त धनराशि आबंटित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू के लिए नई संभावनाएं खुलीं: डॉ जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू में तिरुपति बालाजी मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने से नई संभावनाएं खुल गई हैं। जम्मू संभाग को मंदिरों की नगरी कहा जाता है और यहां श्री माता वैष्णो देवी और श्री रघुनाथ मंदिर जैसे आस्था केंद्र हैं। तिरुपति बाला जी मंदिर का नाम भी अब इसमें जुड़ गया है।

बाला जी मंदिर के भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. जितेंद्र ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बाला जी मंदिर के निर्माण कार्य के शुरू होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति व खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है। कोरोना काल का भी खात्मा होगा।


उन्होंने कहा कि तिरुपति बाला जी बोर्ड जिस जगह का भी अधिग्रहण करता है उस स्थान के अलावा आसपास के क्षेत्र को शानदार ढंग से विकसित करने के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में जम्मू का और तेजी से विकास होना तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के संतुलित विकास में निजी दिलचस्पी ले रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र को केंद्रीय स्त्रोतों का पर्याप्त हिस्सा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed