फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   union minister Meenakshi Lekhi said Reconstruction of disappearing tourist places in Jammu Kashmir is priority

जम्मू: नरसिंह मंदिर पहुंचीं मीनाक्षी लेखी, कहा- धाम को सांस्कृति व यात्री केंद्र के तौर पर किया जा रहा विकसित

Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी मंगलवार को नरसिंह धाम में दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
union minister Meenakshi Lekhi said Reconstruction of disappearing tourist places in Jammu Kashmir is priority
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। मंगलवार को दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ने सांबा के घगवाल स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लुप्त हो रहे पर्यटक स्थलों का पुनर्निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में आज श्री नरसिंह धाम में दर्शन के लिए वह पहुंचीं। इस क्षेत्र को सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए और क्या किया जा सकता है, ये जानने के लिए वह यहां पहुंचीं। इस अवसर डोगरी सास्ंकृति को दर्शाते हुए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। यहां खुद भी उन्होंने सामान खरीदा।

विज्ञापन

union minister Meenakshi Lekhi said Reconstruction of disappearing tourist places in Jammu Kashmir is priority
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : संवाद

एक स्टॉल पर चुल्हे पर मक्के की रोटी भी बनाई जा रही थी। केंद्रीय मंत्री ने भी खुद चुल्हे पर मक्के की रोटी बनाई। उन्होंने कहा कि यहां की स्थानीय परपंरा और रिवाजों के बचाव के लिए भी प्रयास करने की जरूरत है। यहां अच्छी, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं एवं खाद्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने भी खुद के आचार के दो पैकेट खरीदें हैं। इन्हें स्थानीय खाद्य उत्पादों की मदद के लिए तैयार किया गया है।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि स्टॉल आयोजित करने वाल सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से उन्होंने बातचीत की और पूछ कि वे घर पर भी चुल्हे पर खाना बनाती हैं तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है। घर में तो वे गैस पर खाना बनाती हैं, लेकिन परपंरा को संजोने के लिए यहां चुल्हे पर मक्के की रोटियां पकाई जा रही हैं।

इससे पहले सोमवार को सांबा के ब्लॉक रामगढ़ क्षेत्र में मीनाक्षी लेखी पहुंची। उन्होंने बंबू चक्क में प्राचीन श्रीराम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। केंद्रीय मंत्री ने भारत-पाक सीमा पर स्थित बाबा चामलियाल की दरगाह पर चादर चढ़ाई। दरगाह परिसर में कृषि, बागवानी विभाग और खादी भंडार की ओर से बनाए जाने वाले काउंटरों का शिलान्यास किया। इन पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां जिला प्रशासन की ओर से लगाए रोजगार मेले का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम में दो लोगों को ई-रिक्शा और दो दिव्यांगों को स्कूटी दी गईं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जन संपर्क अभियान के तहत जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है। उन्होंने भारत-पाक सीमा स्थित बीएसएफ की चौकी चामलयाल पर जवानों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed