फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Hardeep Puri visit Kathua said Modi government nine years unmatched

Kathua: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कठुआ दौरा, मोदी सरकार के नौ साल को बताया बेमिसाल

Sun, 18 Jun 2023 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ साल को बेमिसाल बताते हुए आज कठुआ के बरनोटी में महारैली का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Puri visit Kathua said Modi government nine years unmatched
कठुआ में रैली - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ साल को बेमिसाल बताते हुए आज कठुआ के बरनोटी में महारैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी इस रैली का हिस्सा रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजन को लेकर जिल स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहे। युद्धवीर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में खास तौर पर जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। बेहतर विकास और जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के लिए इसे अनुछेद 370 से मुक्त करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के विकास, शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। राजीव जसरोटिया ने पिछले नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने कठुआ जिले के लोगों से बड़ी संख्या में भाजपा और मोदी सरकार के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए रैली में भाग लेने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed