मंत्री अठावले बोले: अक्तूबर से पहले हो सकती है जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की घोषणा, शांति कायम
अठावले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पर्यटन फला-फूला है। विदेशियों सहित 2.11 करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आए हैं। लोग अब कश्मीर आने से डरते नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र इस साल अक्तूबर से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा कर सकता है। अठावले ने कहा कि अक्तूबर से पहले महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लगता है कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल किया जा सकता है और अक्तूबर में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के समय घोषणा की थी कि केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करते एलजी। स्रोत सूचना विभाग विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।
श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अपनी आधे घंटे की मुलाकात पर अठावले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पर्यटन फला-फूला है। विदेशियों सहित 2.11 करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आए हैं। लोग अब कश्मीर आने से डरते नहीं हैं। एलजी ने मुझे बताया कि अब कुछ अप्रिय घटनाओं के बीच शांति कायम है। अठावले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पर्यटन फला-फूला है। विदेशियों सहित 2.11 करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आए हैं। लोग अब कश्मीर आने से डरते नहीं हैं। एलजी ने मुझे बताया कि अब कुछ अप्रिय घटनाओं के बीच शांति कायम है।
प्रदेश के विस चुनाव में 10 से 15 उम्मीदवार उतारेगी पार्टी
मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कम से कम 10-15 उम्मीदवार उतारेगी। पाकिस्तान की शह पर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से यहां आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान को यह ध्यान में रखना चाहिए कि अगर प्रगति करनी है तो भारत के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे।
पीओके को भारत के हवाले करे पाकिस्तान
पाकिस्तान को आतंकवाद को खत्म करना चाहिए, पीओके को भारत के हवाले करना चाहिए और पाकिस्तान के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भारत का सहारा लेना चाहिए। यह समझ पाकिस्तान को कब आएगी, यह मालूम नहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.