फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   union Government said in parliament 2693 jobs were given to those who migrated from Kashmir

संसद: कश्मीर से पलायन करने वालों को  2693 नौकरियां दी गईं- केंद्र सरकार

Wed, 14 Dec 2022 10:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 14 Dec 2022 10:33 AM IST
सार

सरकार ने कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए 6,000 ट्रांजिट आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी है, जो घाटी में जम्मू कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं या कार्य करेंगे।

विज्ञापन
union Government said in parliament 2693 jobs were given to those who migrated from Kashmir
जम्मू-कश्मीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री के विकास पैकेज (पीएमडीपी), 2015 के तहत कश्मीर से पलायन करने वाले लोगों को 2,693 सरकारी नौकरियां दी गई हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए 6,000 ट्रांजिट आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी है, जो घाटी में जम्मू कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं या कार्य करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीरी प्रवासियों की शिकायतों पर ध्यान देने के लिए 7 सितंबर, 2021 को एक पोर्टल की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लिए 64,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर सरकार ने 64,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव की सूचना दी है, जिसमें से 2,500 करोड़ रुपये पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राय ने  एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि 2017-18 में 840.55 करोड़ रुपये, 2018-19 में 590.97 करोड़ रुपये, 2019-20 में 296.64 करोड़ रुपये, 2020-21 में 412.74 करोड़ रुपये और 2021 में 376.76 करोड़ रुपये का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को अब तक लगभग 64,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed