फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Unidentified bike-borne terrorists lobbed Chinese grenade on camp of 43 battalion of CRPF at Budgam

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर किया ग्रेनेड हमला, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 30 Oct 2020 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडगाम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Unidentified bike-borne terrorists lobbed Chinese grenade on camp of 43 battalion of CRPF at Budgam
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बाइक सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात बाइक सवार आतंकियों ने बडगाम स्थित नामथियाल में  सीआरपीएफ की 43 बटालियन के कैंप के गेट पर एक चाइनीज ग्रेनेड फेंका। 

विज्ञापन


इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों के तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

 

हंदवाड़ा में लश्कर के दो मददगार हथियारों के साथ गिरफ्तार

Unidentified bike-borne terrorists lobbed Chinese grenade on camp of 43 battalion of CRPF at Budgam
गिरफ्तार लश्कर के मददगार - फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर ए तैयबा आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक एके 47 राइफल, मैगजीन, गोलियां, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सुरक्षाबलों को मिले इनपुट के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स और 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके में कई जगहों पर नाके लगाए। इस दौरान चिनार पार्क हंदवाड़ा के पास बाइक से पहुंचे दो संदिग्ध नाका देखकर भागने लगे। इस पर उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। इनकी शिनाख्त हयन त्रहगाम कुपवाड़ा के लियाकत अहमद मीर और आकिब रशीद मीर के तौर पर हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों लश्कर के लिए काम कर रहे थे और दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को हथियार देने जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार चीनी क्यूबीजेड राइफल बरामद

पकड़े गए मददगारों के पास से एक क्यूबीजेड-95 राइफ ल भी बरामद हुई जो चीन की नोरिंको कंपनी द्वारा बनाई जाती है। पहली बार चीनी क्यूबीजेड-95 राइफल बरामद की गई। इससे पहले कई बार एम4 कारबाईन बरामद की गई थी। बताते हैं कि पाकिस्तान की फ्रंटियर फोर्स की ओर से भी इस राइफल का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed