फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Under 17 Trail of Boys Kho Kho, Volleyball, Chess and Wrestling

Jammu News: अंडर-17 लड़कों के खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज और कुश्ती के हुए ट्रायल

विज्ञापन
Under 17 Trail of Boys Kho Kho, Volleyball, Chess and Wrestling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन गांधी नगर ने मंगलवार को गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल नानक नगर में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज और कुश्ती के खेल में अंडर-17 वर्ष के लड़कों के लिए अंतर-स्कूल जोनल स्तरीय ट्रायल हुए।

ट्रायल से संबंधित प्रतियोगिताएं जम्मू जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता और क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी गांधी नगर राम मूर्ति के समग्र देखरेख में हुई। इन प्रतियोगिताओं में गांधी नगर जोन के विभिन्न स्कूलों के लगभग 575 लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल नानक नगर की प्रिंसिपल रीता पोपली मुख्य अतिथि रहीं। प्रतियोगिताओं का संचालन विभाग के विशेषज्ञ दलबीर कौर, राजेश सिंह राणा, सुखदेव सिंह, गुमिंदर प्रीत कौर, गुरदीपिका कौर, वरिंदर कुमार, शामो देवी, जगजीत सिंह, संजय खजूरिया, विशाल जम्वाल के पैनल द्वारा किया गया। मौके पर मुकेश शर्मा, महीप सलाथिया, बबीता सैनी और युवा सेवा और खेल विभाग के सभी प्रतिनियुक्त पीईएम, पीईटी, आरईके, एनवाईसी और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed