फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ukrainian daughter-in-law of Kashmir appeals to everyone for cooperation in ending the war

Ukrainian Crisis: कश्मीर की यूक्रेनी बहू ने की युद्ध समाप्ति में सभी से सहयोग की अपील, माता-पिता और दादी के लिए चिंतित

Sun, 06 Mar 2022 02:52 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 02:52 PM IST
सार

वर्ष 2014 में मंडुरा त्राल के बिलाल अहमद से शादी करने वाली आसिया अब दो बच्चों की मां हैं और तब से कश्मीर में रह रही हैं। आसिया ने कहा कि यूक्रेन में स्थिति बहुत खराब है।  

विज्ञापन
Ukrainian daughter-in-law of Kashmir appeals to everyone for cooperation in ending the war
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल गांव में विवाहित एक यूक्रेनी महिला ने दुनिया के सभी लोगों से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोकने में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। ओलिसिया ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नाम आसिया रखा है।

विज्ञापन


आसिया ने कहा कि सभी नेताओं को युद्ध रोकने के लिए आगे आना चाहिए। वर्ष 2014 में मंडुरा त्राल के बिलाल अहमद से शादी करने वाली आसिया अब दो बच्चों की मां हैं और तब से कश्मीर में रह रही हैं। आसिया ने कहा कि यूक्रेन में स्थिति बहुत खराब है। वह अपने माता-पिता के संपर्क में है।
विज्ञापन


आसिया के माता-पिता यूक्रेन की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नागरिकों और बच्चों को निशाना बना रहा है। युद्ध है तो केवल सैनिकों के बीच होना चाहिए। आसिया ने कहा कि मैं अपने माता-पिता और दादी के लिए बेहद चिंतित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सभी एक साथ रहते हैं और अपने घर में फंस गए हैं। अस्पतालों और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है। आसिया ने ने कहा कि यूक्रेन में मानव जीवन नष्ट हो रहे हैं, जिसे रोकना होगा। वहीं, आसिया के पति बिलाल अहमद ने कहा कि उनकी पत्नी को अपने देश की बहुत चिंता है और युद्ध शुरू होने के बाद से वह अवसाद में हैं।


बिलाल ने कहा कि वह अपने माता-पिता और अन्य देशवासियों के बारे में भी अधिक चिंतित है। कभी-कभी तो वह कुछ भी खाने से इंकार कर देती है। 35 वर्षीय आसिया और कश्मीरी हस्तशिल्प व्यवसायी बिलाल में वर्ष 2014 में प्रेम विवाह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed